राज्य
दो केपीएलटी आतंकी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 11:17:41 AMकार्बी आंग्लांग (हि.स.)। असम के पहाड़ी जिले कार्बी आंग्लांग के बकुलियाघाट के दिसवाई से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन कार्बी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर्स (केपीएलटी) के दो कैडरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ करने में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, आतंकियों की पहचान जगत टिस और राजेश टिस के रूप में की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के पास से अत्याधुनिक हथियार के अलावा छह राउंड जीवित कारतूस भी बरामद किया गया है। दोनों आतंकी इलाके में संगठन के लिए नए कैडरों की भर्ती के लिए युवाओं को बरगलाने की कोशिशों में जुटे हुए थे। गुरुवार रात दोनों को दिसबाई के एक घर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर क्षेत्र में गुप्त तरीके से आतंकी संगठन के लिए धन उगाही समेत अन्य आतंकी गतिवधियों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है।