राज्य
मुख्यमंत्री ने सतपुड़ा वन्यजीव फाउंडेशन के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 2:32:47 PMरायपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री एवं राज्य वन्य जीव बोर्ड के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बुधवार को सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित वर्ष 2018 के वन्य जीवन एवं जैव विविधता पर आधारित एक आकर्षक कैलेण्डर का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। इस वार्षिक कैलेण्डर में देश एवं प्रदेश के प्रमुख वन्य जीवन के आकर्षक छायाचित्र प्रकाशित किए गए हैं। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप पौराणिक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन विगत दस वर्षों से वन्य जीवन पर आधारित एक रंगीन सजीव छायाचित्रों से आच्छादित कैलेण्डर का प्रकाशन करता आ रहा है।