राज्य
गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 1:09:26 PMगोरखपुर (हि.स.)। गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ आज होगा। महोत्सव में सुरक्षा की चाक चौबन्द व्यवस्था की गई है। 6 एएसपी, 11 सीओ और 19 इंस्पेक्टर के हाथों में सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा महोत्सव परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात की गई है। तकरीबन 600 से अधिक फोर्स तैनात की गई है। सादे कपड़ों में भी सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं।
तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता और अधिकारी शामिल होंगे। हर दिन किसी न किसी बड़े कलाकार का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। महोत्सव में होने वाली भीड़ को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है। कार्यक्रम स्थल गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर को हाई अलर्ट जोन में तब्दील कर दिया गया है। पूरा महोत्सव परिसर सीसी कैमरे की जद में है।
परिसर में करीब चार दर्जन से अधिक महिला व पुलिस जवानों को सादे कपड़ों में तैनात हैं। ये वहां की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं, एलआईयू ने भी। महोत्सव पर अपनी पैनी नजर बनाये रखी है।
आंकड़ों में तैनाती
एडिशनल एसपी - 6
सीओ - 11
इंस्पेक्टर (एसओ) - 19
सब इंस्पेक्टर - 120
कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल - 250
महिला पुलिस - 60
सादे कपड़ों में सब इंस्पेक्टर - 10
सादे कपड़ों में कांस्टेबल - 20
सादे कपड़ों में महिला पुलिस - 20
पीएसी - 2 कंपनी
क्यूआरटी टीम - 3 रिजर्व
यातायात पुलिस - 60