ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 12:32:05 PM
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, (हि.स.)। काकोरी थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी विशाल यादव की गिरफ्तारी के बाद बुधवार की देर रात्रि 12 बजे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों ने पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने पूरी घटना को कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या के मुकदमें में दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर ली है। 

 

काकोरी थाना प्रभारी यशकांत सिंह, एसएसआई दिनेश सिंह, कांस्टेबल राजेश राय, कांस्टेबल जीत सिंह, कांस्टेबल विवेक भारती की संयुक्त टीम ने भाजपा कार्यकर्ता बिहारी लाल रावत (45) की हत्या में शामिल दो आरोपियों रोहित उर्फ निक्कू और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ में आने के बाद करझन निवासी दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और घटना के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी पुलिस को दी। 

इसके पहले पुलिस ने हत्या के शामिल मुख्य आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार किया था। जिसकी गिरफ्तारी में हत्या से जुड़े कई राज खुले थे। पुलिस को तभी जानकारी मिल सकी कि हत्या में मुख्य आरोपी विशाल ने रोहित और वीरेंन्द्र की मदद से हत्या करने के बाद बिहारी लाल रावत के शव को 150 मीटर दूर ले जा कर लोधी की बगिया में मफलर के सहारे पेड़ से लटका दिया था। वहीं से तीनों एक साथ फरार हो गए रहें।

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.सतीश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा करने के लिये 48 घंटे की मोहलत दी थी। इसके बाद काकोरी पुलिस की टीम ने दो दिनों के भीतर मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को धर दबोचा और हत्या का खुलासा कर डाला। पुलिस ने अपनी रिर्पोट लगाते हुये यह स्पष्ट किया है कि मृतक बिहारी लाल रावत संघ के धर्म जागरण मंच से जुड़े हुये थे और भाजपा के लिये बूथ स्तर पर प्रबन्धन का कार्य देखते थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS