ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
इस बार दो दिन मनेगा मकर संक्रांति पर्व, 15 को है मंगलकारी योग
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 11:06:40 AM
इस बार दो दिन मनेगा मकर संक्रांति पर्व, 15 को है मंगलकारी योग

भोपाल, (हि.स.)। राजधानी समेत पूरे मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। घर-परिवार में जहां मकरसंक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाए जाने की प्लानिंग शुरू हो गई है, वहीं मंदिरों में भी विशेष पूजन-अर्चना की तैयारी कर ली गई है। पिछले 2-3 साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति पर्व दो दिन मनाया जाएगा। कई परिवार 14 जनवरी को ही इस पर्व का आनंद लेंगे तो कई परिवार 15 जनवरी को ही पूजा-अर्चना कर दान की परंपरा निभाएंगे। 
उल्लेखनीय है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, देव-दर्शन व तिल-गुड़, खिचड़ी के साथ ही वस्त्र दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। 
मंदिरों में भंडारे का आयोजन
रायसेन रोड के पास पटेल नगर भोपाल स्थित दादाजी धाम मंदिर में 15 जनवरी को मकर सक्रांति पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
* इस अवसर पर सुबह 8 बजे सभी भगवान की पूजा के बाद सुबह भगवान शिव का रूद्राअभिषेक कार्यक्रम किया जाएगा। इसके हवन, आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 
* इसी तरह कोलार और गुफा मंदिर में पतंगबाजी का नजारा रोमांचक होगा। 
* पंडितों के अनुसार, 14 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में प्रवेश रात 8.07 मिनट पर होगा। इसका पुण्यकाल अगले दिन दोपहर 12.08 मिनट तक रहेगा। इस कारण अधिकांश लोग 15 जनवरी को ही स्नान-दान आदि के साथ पर्व मनाएंगे।
राजधानी के ज्यादातर पंडितों में मतभेद
इस साल राजधानी के ज्यादातर पंडितों में पर्व मनाने को लेकर मतीभेद बना हुआ है। ज्यादातर पंडितों का कहना है कि पर्व 15 को ही मनाए जाना चाहिए। इस दिन सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही पर्व सर्वार्थ सिद्धि और पारिजात योग में मनेगा। माना जाता है कि ये योग शुभ व मंगलकारी योग होते हैं। वर्ष 2017 में यह पर्व 14 जनवरी को और वर्ष 2015 में 15 जनवरी को मनाया गया था। 
* आगामी 2019 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। पं. अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि 14 जनवरी को सूर्य का धनु से मकर राशि में रात 8.07 मिनट पर प्रवेश होने के साथ ही संक्रांति का पुण्यकाल प्रारंभ हो जाएगा, जो अगले दिन दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS