ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष का चयन आज
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 10:50:43 AM
हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष का चयन आज

शिमला, (हि.स.)। धर्मशाला के समीप तपोवन में चल रहे हिमाचल प्रदेश के 13वीं विधानसभा के प्रथम सत्र का आज तीसरा दिन है। विधानसभा सचिवालय की कार्य सूची के मुताबिक शासकीय और विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 

इस पद के लिए बीते बुधवार चम्बा जिले के चुराह निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हंसराज ने अपना नामांकन पत्र भरा है। उपाध्यक्ष के लिए किसी और विधायक ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, इसलिए हंसराज का उपाध्यक्ष पद के लिए चयन लगभग तय माना जा रहा है। हंसराज चुराह निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। चंबा जिले की पांच सीटों में से चार पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद सदन में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा और उस पर चर्चा होगी। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS