राज्य
कमला मिल अग्रिकांड: वन एबव होटल के तीनों मालिक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 10:09:58 AMमुंबई, (हि.स.)। मुंबई में बहुचर्चित कमला मिल आग प्रकरण में आज पुलिस ने वनएबव होटल के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को भोईवाड़ा कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने वन एबव के मालिक कृपेश संघवी व जिगर संघवी को बांद्रा से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार अभिजीत मानकर को पुलिस ने बांद्रा से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें दो आरोपी दुबई भागने की तैयारी कर रहे थे। इस मामले में पुलिस होटल मोजोस के मालिक युग पाठक व पार्टनर युग तुली को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि इन आरोपियों के सहयोगी विशाल कारिया को भी पुलिस गिरफ्तार किया है। बतादें कि कमला मिल कंपाउंड में स्थित होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें तीन महिलाओं का समावेश था। इस मामले की जांच महानगरपालिका आयुक्त कर रहे हैं और मामला नाम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।