राज्य
बेकाबू कार प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुसी, दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 1:36:28 PMलुधियाना (हि.स.)। जिला लुधियाना के भामियां-मुंडियां रोड पर भैणी कालोनी के नजदीक मंगलवार रात ओवर स्पीड एक कार प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इससे कार में सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। दफ्तर के मालिक नरिंदर शर्मा ने बताया कि उसका भामियां-मुंडियां रोड पर भैणी कालोनी के नजदीक प्रॉपर्टी का दफ्तर है।
मंगलवार रात करीब 2 बजे उसे पास की कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि एक कार उनके दफ्तर का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गई है| कार पिलर से टकरा कर रुक गई थी। नरिंदर शर्मा ने बताया कि ओवर स्पीड कार से चालक का संतुलन बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत थाना जमालपुर की पुलिस को दे दी है। फिलहाल घायल युवकों की शिनाख्त नहीं हुई है।