राज्य
सुरक्षा कारणों के चलते घाटी में रेल सेवा एक बार फिर बंद
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 1:06:01 PMजम्मू, (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में हिंसक झड़पों के दौरान एक युवक की मौत को देखते हुए प्रशासन ने कश्मीर घाटी में बुधवार को रेल सेवा स्थगित कर दी है। यह रेल सेवा सुरक्षा कारणों के चलते बंद की गई है। इसी दौरान बुधवार की शाम को ही प्रशासन द्वारा बडगाम-श्रीनगर-बनीहाल तक की रेल सेवा को ऐहतियातन तौर पर बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसी बीच इन सभी रूटों पर किसी भी ट्रेन को चलने की इजाजत नहीं दी गई है।
वहीं, आठ जनवरी को सुरक्षा कारणों से बंद की गई रेल सेवा को मंगलवार को दोबारा शुरू किया गया था लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते बुधवार को एक बार फिर इन सभी रेल मार्गों पर रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया है। वहीं उत्तरी कश्मीर में रेल मार्गों पर चलने वाली सभी ट्रेने अपने तय समय के अनुसार ही चलेंगी।