ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में प्रशासनिक कसावट लाने के दिये निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 10:26:06 AM
मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में प्रशासनिक कसावट लाने के दिये निर्देश

भोपाल, (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा है कि प्रशासनिक कसावट के लिये भ्रष्टाचार को पकडऩे के साथ ही व्यवस्था को सुधारने, कमियों को दूर करने और समयानुसार आवश्यक बदलाव पर फोकस करें। उन्होंने मुख्यालय और जिलास्तर के अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर इस दिशा में प्रयास करें। स्वयं को सही रखने के साथ ही व्यवस्था को सही रखना भी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व्यवस्था के समान अच्छा कार्य करने वालों को प्रतिमाह सम्मानित किये जाने की जरूरत बताई। पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये आधुनिक तकनीक का उपयोग करने की जरूरत बताते हुये पेंशन प्रकरण निराकरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये राज्य स्तर पर तीन सदस्यीय टीम गठित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बारह आवेदकों की समस्याओं का मौके पर समाधान हुआ। इस अवसर पर मुख्य सचिव बी.पी.सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भावांतर भुगतान योजना ने किसानों में प्रसन्नता का संचार किया है। आवश्यकता है कि किसानों के बैंक खातों में राशि समय से जमा हो जाये। आगामी फसलों के लिए पंजीयन और सत्यापन की कार्रवाई भी समय रहते हो जाये। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहे यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस दिशा में सक्षम कार्रवाई की जाये। जहाँ कमियाँ हैं, उन्हें दूर करने और कमजोर वर्ग को संरक्षण देने के प्रभावी कार्य किये जायें। विघटनकारी तत्वों का सावधानी पूर्वक आंकलन कर नियोजित ढ़ंग से कार्रवाई करें।
मुख्यमंत्री ने इंदौर में स्कूली बस दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूलों की परिवहन व्यवस्था के नियमन के प्रभावी प्रयास किये जायें। मुख्यालय स्तर पर कलेक्टर, पुलिस और परिवहन विभाग स्कूल प्रशासन के साथ कार्य करे। स्कूल वाहनों की गति की मॉनीटरिंग केन्द्रीयकृत प्रणाली से करने का भी प्रयास हो रहा है। उन्होंने विशेष पिछड़़ी जनजातियों भारिया, बैगा के सम्मेलन आयोजित करने। जनवरी माह में 15 से 30 जनवरी के मध्य प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों में प्रेरणा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर 11वी, 12वी के बच्चों को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होने के लिये प्रेरित करने और इस कार्य में समाज के गणमान्य, बुद्धिजीवी, प्रेरक व्यक्तियों को शामिल करने के लिए कहा। उन्होंने एकात्म यात्रा को सामाजिक समरसता की पहल बताते हुये कहा कि राज्य के चार स्थानों और केरल से आदि शंकराचार्य के जन्म स्थान से निकली एकात्म यात्राएं आगामी 22 जनवरी को ओंकारेश्वर पहुँचेगी। प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों विचारों के गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित कर सामाजिक समरसता के वातावरण को मजबूती प्रदान करने के प्रयासों की जरूरत बताई। आगामी 14 से 21 जनवरी के मध्य आनंद उत्सव आयोजनों को रोचक बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर नवाचार करने के लिये भी कहा। समाधान एक दिवस को प्रभावी बनाने और खाद्य विभाग द्वारा नई पात्रता पर्ची धारकों को खाद्यान्न मिलना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नर्मदा तट के जिलों में 24 से 31 जनवरी के मध्य नर्मदा समग्र यात्रा के उद्देश्यों के लिए किये जाने वाले कार्यों को सम्पन्न करायें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS