ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कांग्रेस एकजुट है, प्रदेश के तीनों चुनाव जीतेगी- जोशी
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2018 4:50:56 PM
कांग्रेस एकजुट है, प्रदेश के तीनों चुनाव जीतेगी- जोशी

भीलवाड़ा (हि.स.) । एआईसीसी के महासचिव डॉ. सीपी जोशी ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कांग्रेस प्रदेश में एकजुट है तथा अपने संगठन व एकजुटता के बल पर प्रदेश में तीनों उपचुनाव कांग्रेस जीतेगी।

जोशी मंगलवार को भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ में बस स्टेंड के पास कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी विवेक धाकड़ के नामाकंन दाखिल करने के समय आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रभारी अविनाश पांडे, तरूण कुमार, विधायक धीरज गुर्जर सहित जिले के कांग्रेस नेता मौजूद थे।
डाॅ. जोशी ने कहा कि माण्डलगढ़ विधान सभा उप चुनाव में हम सभी कांग्रेसी एक जुट है कोई मन मुटाव नहीं है। जिले के सभी कांग्रेसजन अपनी सामथ्र्य से यहां कार्य कर कांग्रेस के विवेक धाकड़ को जीत दिलायेगें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार ने केवल बजरी ठेके देने के अलावा कोई काम नहीं किया। इस कारण पूरे प्रदेश में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। राज्य सरकार उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का कितना ही दुरूपयोग कर लेवें पार्टी की ओर से उपचुनाव में तीनों सीटें जीत कर प्रदेश सरकार को दिखा दिया जायेगा कि प्रदेश में सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। 
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किये थे, वो आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चंबल का पानी कांग्रेस की देन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज समय आ गया है सरकार को सबक सिखाने का। 
कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने आमसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर विकास के नाम पर चुनाव लडना है तो सीपी जोशी ने भीलवाड़ा में काफी विकास किया है। चंबल का पानी हो या सड़कें, सभी कांग्रेस की देन है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से किये गये विकास के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धाकड़ समाज का वर्चस्व रहा है और उन्होंने लोगों के लिए संघर्ष किया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS