ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण का दिया निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2018 8:10:59 PM
उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण का दिया निर्देश

 इलाहाबाद, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। 

अपने तीन दिवसीय दौरे पर इलाहाबाद आये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सरकिट हाउस में भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, अमरनाथ तिवारी, शिवदत्त पटेल, अमरनाथ यादव सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रुबरु हुए। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रार्थना पत्र लेकर उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। 
 
केशव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कोई भी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। कहा कि कार्यकर्ता संगठन के लिए होता है और उसके दम पर ही सरकारें बना करती हैं। संगठन और कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं जमीनी कार्यकर्ता रहा हूं और कार्यकर्ताओं के दर्द और उनके संघर्ष से अच्छी तरह से वाकिफ हूं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों, किसानों और युवाओं के हित में जो भी योजनाएं लाई जाती हंै, उसका पूरा लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अधिकारियों के संपर्क में रहकर लाभ दिलवाएं। 
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तक की सरकारें प्रदेश के विकास के पैसे से अपने घर के कैश बॉक्स भरती रहीं और प्रदेश का विकास पीछे होता गया। उन सरकारों में गुंडे भूमाफिया मलाई खाते थे और जनता अधिकारियों के यहां धक्के खाती रही। पर अब ऐसा नहीं है परिवर्तन स्पष्ट रुप से समाज में दिखने लगा है। 
फूलपुर उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए केशव ने पार्टी संगठन पर भी चर्चा की और सभी मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की जानकारी प्राप्त की। 
इस अवसर पर विधायक विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, पूर्व विधायक दीपक पटेल, रणजीत सिंह, निर्मला पासवान, शशि वार्ष्णेय, डा.प्रेमलता श्रीवास्तव, अशोक चैधरी, संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजू पाठक, शिवेंद्र मिश्र, दिलीप श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, श्याम चंद, कुंज बिहारी मिश्रा, गिरि बाबा, पवन श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा, विशाल अग्रवाल, राघवेंद्र कुशवाहा, मनोज पांडे, प्रदीप पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS