राज्य
सीएम योगी ने उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 12:06:55 PMलखनऊ/दिल्ली, (हि.स.)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप राष्ट्रपति वेंकैय्या नायडू से शनिवार को शिष्टाचार भेंट की और उन्हें 2019 में प्रयाग में होने वाले कुम्भ का लोगो भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाल स्वच्छता रथ व अन्य कार्यक्रमों के बाद दिल्ली को रवाना हुये थे।
वे शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 22 व 23 फरवरी को इन्वेस्टर समिट के बारे में जानकारी दी। सीएम आदित्य नाथ योगी 6 जनवरी को मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल की क्षमता वृद्धि का लोकार्पण करने के लिए मेरठ पहुंचेंगे। सीएम दिल्ली से हेलिकॉप्टर से सीधे चीनी मिल परिसर में बनाए गए हेलिपैड पर उतरेंगे। यहां वह चीनी मिल की क्षमता वृद्धि का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान किसानों को भी सम्मानित करेंगें। इस चीनी मिल में 152 करोड़ रुपये की लागत से उसकी क्षमता को बेहतर किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी मेरठ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पुन: फिर दिल्ली को रवाना होंगें। वहां पर उनकी कई उद्योगपतियों से मुलाकात होने की संभावना है। 7 जनवरी को वह बेंगलुरु जाएंगे। इसी साल बेंगलुरु में विधानसभा चुनाव है। जिसके प्रचार-प्रसार के लिए दो बार बेंगलुरु को दौरा कर चुके हैं।