ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
विधानसभा मार्ग पर पड़ा​ मिला आलू, नगर निगम ने हटवाया
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 11:22:33 AM
विधानसभा मार्ग पर पड़ा​ मिला आलू, नगर निगम ने हटवाया

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने से होकर ​जाने वाले वीवीआईपी मार्ग पर शनिवार को सुबह दर्जनों किलो आलू पड़ा मिला। वाहनों के पहियों के नीचे आता आलू देखकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने ऊपर के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद आलू को नगर निगम की सफाई टीम ने साफ किया।
विधानसभा मार्ग पर आयेदिन प्रदर्शन होते रहते हैं। सुबह सात बजे के बाद आते जाते लोगों ने इस मार्ग आलू देखा तो इसे किसानों का प्रदर्शन समझा। इसी बीच बापू भवन, ​सचिवालय और भाजपा के प्रदेश मुख्यालय जाने वाले लोगों की नजर आलूओं पर पड़ी तो जिला प्रशासन तक के फोन घनघनाने लगे। वहीं इलाके के सफाई कर्मियों ने अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी और खुद से आलूओं को किनारे करने में जुट गये। बाद में नगर निगम वाहनों के भरकर आलूओं को हटाया गया। 
मंडी में चार रूपये की दर से बिक रहा आलू सुबह सड़क पर पड़ा मिला तो लोागों ने इसे किसान आंदोलन की भूमिका मानी, लेकिन जिला प्रशासन को आलू की जिम्मेदारी लेने वाले किसी संगठन का बैनर नहीं दिखा।
पूर्व में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर आलू की दर दस रूपये तक दिलाने की मांग की थी। ​जो आज भी मंडी में मात्र चार रूपये के हिसाब दी जा रही है। जबकि बोरे के रेट में भी कोई खासा अंतर नहीं हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS