राज्य
लखनऊ से चेन्नई के लिए दूसरी सीधी उड़ान 20 फरवरी से
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2018 12:57:32 PMलखनऊ (हि.स.)। लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से चेन्नई के लिए दूसरी सीधी उड़ान 20 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने तैयारियां शुरू कर दी है।
इंडिगो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि चेन्नई के लिए एक और सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। यह नई उड़ान 20 फरवरी से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि इस उड़ान को लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से चेन्नई के बीच सप्ताह के सातों दिन संचालित किया जाएगा। नई उड़ान 6ई 0518 लखनऊ से 18:30 बजे उड़ान भरकर 21:15 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसी तरह 6ई 0515 चेन्नई से 15:15 बजे उड़ान भरकर 18:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
गौरतलब है कि लखनऊ से चेन्नई के लिए एक सीधी उड़ान पहले ही शुरू की गई है,लेकिन यात्रियों के मांग के बाद अब यह दूसरी उड़ान भी फरवरी में शुरू हो जाएगी।