राज्य
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे संगम नगरी, शहीद चन्द्रशेखर की प्रतिमा के समक्ष नवाया शीश
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2017 4:30:32 PMइलाहाबाद, (हि.स.)। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार रामनाथ कोविंद संगम नगरी प्रयाग पहुंचे। उनका यूपी के राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा शहर की महापौर अभिलाषा गुप्ता ने स्वागत किया।
बमरौली एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत के लिए पहले से उपस्थित यूपी के राज्यपाल रामनाईक, डिप्टी सीएम केशव, कैविनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं नगर की महापौर अभिलाषा गुप्ता ने किया। उसके बाद वे कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने कुछ देर विश्राम किया। सर्किट हाउस से वह शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। वहां आजाद की शहादत स्थल पर उनकी आदम कद प्रतिमा के समक्ष अपना शीश नवाया और उनकी कुर्बानी को याद किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आजाद पार्क को फूल-मालाओं और गमलों से सजाया गया था।
शहीद चन्द्रशेखर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समरोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गये।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े पहरे लगा दिये गये और आजाद पार्क से एनएनएनआईटी से जाने वाले मार्गो में लोक सेवा आयोग, म्योहाल, बेलीरोड, तेलियरगंज के सभी रास्तों दो घंटे तक उक्त मार्गो पर पूरी तरह से वाहनों का आवागमन वैरीकेटिंग लगाकर प्रतिबंधित कर दिया गया। जिससे शहर के विभिन्न मार्गो पर लोगों को जाम जूझना पड़ा। जिससे शहर के अन्य दूसरे मार्गो पर वाहनों की लम्बी कतारे लग गई।