ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
गंगोत्री हाईवे पर बना वैली ब्रिज टूटा, यातायात प्रभावित
By Deshwani | Publish Date: 14/12/2017 1:21:03 PM
गंगोत्री हाईवे पर बना वैली ब्रिज टूटा, यातायात प्रभावित

देहरादून, (हि.स.)। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर अस्सीगंगा नदी पर गंगोरी में बना वैली ब्रिज गुरुवार सुबह टूट गया। जिसके चलते गंगा घाटी का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पुल टूटने से कई किलोमीटर तक लम्बा जाम लग गया है। इस दुर्घटना के किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
 
गुरुवार सुबह पुल से एक ओवर लोड ट्रक गुजर रहा था तभी पुल बीच से टूट गया। पुल किनारों से भी उखड़ गया। इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक थी। पुल ढहने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर भाग गया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS