ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
प्रधानमंत्री के सपनों को करूंगी साकार, कानपुर का गौरव होगा वापस : महापौर
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2017 5:15:07 PM
प्रधानमंत्री के सपनों को करूंगी साकार, कानपुर का गौरव होगा वापस : महापौर

कानपुर, (हि.स.)। पहली बार कानपुर नगर निगम चुनाव में मिली भारी जीत से उत्साहित भाजपा शपथ ग्रहण समारोह को आर्शीवाद दिवस के रूप में मनाया। भगवा रंग के रंगे मोतीझील लॉन पर महापौर व पार्षदों ने शपथ ग्रहण की।


महापौर प्रमिला पाण्डेय को मंडलायुक्त पीके महान्ति ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके बाद महापौर ने सभी 110 पार्षदों को शपथ दिलाई। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने महापौर को गदा भेंटकर स्वागत किया।


महापौर ने कहा कि कहा कि पीएम के सपनों को पूरा करूंगी और स्वच्छता के साथ कानपुर के खाये गौरव को वापस दिलाऊंगी। कानपुर को विकास की उन उंचाइयों तक ले जाऊंगी जहां से उसका खोया गौरव वापस मिल सके। मोतीझील में सजे भव्य पंडाल में अपने शपथ ग्रहण भाषण में महापौर ने कहा कि वह स्वच्छता ही सेवा के मूलमंत्र पर काम करके प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की कोशिश करूंगी। उन्होंने कहा वह विकास की सीढ़ी के सबसे नीचे पायदान पर बैठे व्यक्ति की आवाज बनेंगी। महापौर ने नवनिर्वाचित 110 पार्षदों को पार्षद पद की शपथ दिलाते हुए उम्मीद जताई की सभी पार्षद निष्पक्षता के साथ अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगें। उन्होंने नगर निगम कानपुर द्वारा संचालित सभी विद्यालयों की बुधवार को अवकाश रहने की घोषणा की।


जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के 58 पार्षद जीतकर नगर निगम पहुंचे है। मैथानी ने कहा कि जनमानस ने हमें अपार स्नेह व अपना समर्थन दिया है, हम जनता का आभार व्यक्त करते है एवं जनता से यह वादा भी करते है कि कानपुर महानगर अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा।


शपथ ग्रहण समारोह में शहर के दोनों कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी औऱ सतीश महाना, पूर्व महापौर कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कारागार मन्त्री जय कुमार सिंह जैकी, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक नीलिमा कटियार सहित नगर निगम के अधिकारीग उपस्थित रहे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS