ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
खेती की नई तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय: कृषि मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2017 3:45:42 PM
खेती की नई तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय: कृषि मंत्री

लखनऊ, (हि.स.)। बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पुरानी खेती विधि से किसानों की आय नहीं बढ़ेंगी। इसके लिए नई तकनीक को लेकर किसान आगे बढ़े। तभी हमारे किसानों की आय और उपज में वृद्धि होगी। 

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में आज पीएचडी चैम्बर ऑफ कामर्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एग्री हार्टीटेक मेला का शुभारम्भ करने आये बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनी योजनाओं का लाभ अभी भी सभी किसानों तक नहीं पहुंच सका है। केन्द्र सरकार की कृषि योजनाएं किसानों तक पहुंचेगी, तभी उनके विकास का रास्ता खुलेगा। कृषि क्षेत्र में बहुत विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन उसका लाभ किसानों को ठीक प्रकार से नहीं मिल पा रहा है। किसानों की आय बढ़ना जरूरी है। पुरानी खेती विधि के अलावा नई तकनीक से ज्यादा से ज्यादा जुड़कर किसान कृषि कार्य करें। 

कृषि मंत्री ने कहा कि नई तकनीक के उपयोग से लागत कम और उपज ज्यादा होगी। देश को कृषि उपज में सबसे आगे लाना है। मेला में देश विदेश की कई कम्पनियां अपनी स्टाल लगा रही है, जो आधुनिक तकनीक पर अपने बात रखेगी। 

बिहार के कृषि मंत्री ने एग्री हॉर्टीटेक मेला में आयी हुई कृषि क्षेत्र की कम्पनियों के प्रमुख लोगों के साथ वार्ता की। इस दौरान मेला में किसानों को ऋण सम्बन्धित जानकारी देने के लिये स्टेट बैंक आफ इंडिया का स्टाल भी लगाया गया है। वहीं प्रधानमंत्री सफल बीमा योजना को समझाने के लिए एक स्टाल का प्रबन्ध कराया गया है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS