राज्य
शपथ लेने लगे नगर निकाय के नव निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्य
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2017 1:35:24 PMगोरखपुर, (हि.स.)। गोरखपुर और बस्ती मंडलों में नगर निकाय के नव निर्वाचित अध्यक्षों और सदस्यों के शपथ ग्रहण का सिलसिला जारी ही गया है। नगर पंचायत बांसगांव में नवागत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही उर्फ पप्पू भईया के साथ सदस्यों को भी पड़ और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इन्हें बांसगांव की उप जिलाधिकारी पूजा मिश्रा ने शपथ दिलाई।
इस दौरान सदस्य पद पर चुने गए 12 सदस्यों को भी पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत के नवागत सभासदों को पद के गोपनीयता की शपथ नगर पंचायत बाँसगाँव के नवागत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही उर्फ पप्पू भईया ने दिलाई।