ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
थाई महिलाओं को भायी साड़ी,चूड़ी, बिंदी, लगाए ठुमके
By Deshwani | Publish Date: 9/12/2017 2:55:53 PM
थाई महिलाओं को भायी साड़ी,चूड़ी, बिंदी, लगाए ठुमके

कुशीनगर (हि.स.)।थाईलैंड की महिलाओं को साड़ी,चूड़ी,बिंदी खूब भा रही है। कुशीनगर भ्रमण पर आई थाई महिलाओं को एक शादी में शामिल होने का निमन्त्रण मिला तो वह साड़ी में सजधजकर न केवल शरीक हुई बल्कि गानों पर ठुमके भी लगाएं। शादी समारोह में पूरे समय थाई महिलाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

चिकित्सक डॉ. बीएन सिंह के पुत्र की शादी में शरीक होने शुक्रवार रात भारतीय परिधान में सज-धज कर पहुंची तो बारातियों और घरातियों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। भारतीय महिलाओं ने बढ़चढ़कर थाई महिलाओं का स्वागत किया।

ग्रुप लीडर तान्तिरागपोंग ने बताया कि भारतीय परिधान थाईलैंड की महिलाएं अवसर विशेष पर चाव से पहनती है। भारतीय शादी में शरीक होने का अवसर मिला तो वह खुद को रोक नहीं पाई। तानतिरापोंग ने बताया कि उन्होंने स्थानीय बाजार से साड़ियां खरीदी। मैचिंग चूड़ी,बिंदी,लिपस्टिक और अन्य श्रृंगार के सामान की भी खरीददारी की। 

थाई महिलाओं ने बताया की स्थानीय महिला ने साड़ी पहनने में सहयोग किया। थाई महिलाओं ने इंडो-थाई संस्कृति को सांझी संस्कृति बताया। प्रापा, चिरकुलल्या, सोमबीत का कहना है इंडो-थाई सम्बन्ध पुराकाल से चले आ रहे हैं। दोनों देशों के सम्बन्ध स्वाभाविक हैं और दीर्घकालिक भी। शनिवार सुबह महिलाओं ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मन्दिर में पूजा करने के बाद बुद्ध की 5वीं सदी की लेटी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक चीवर चढ़ाया। कुशीनगर से महिलाओं का समूह अयोध्या में राम जन्मस्थान का दर्शन करने रवाना हुआ।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS