राज्य
दिसम्बर महीने के अन्त में शुरू होगा पर्यटन उत्सव
By Deshwani | Publish Date: 9/12/2017 9:27:13 AMपुरुलिया, (हि.स.)। अयोध्या पहाड़ पर्यटन उत्सव पुरुलिया जिला में 30 दिसम्बर से शुरू होगा। यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा। पर्यटकों के लिए यह उत्सव पुरुलिया जिला परिषद की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसे पर्यटकों के लिए और भी आकर्षित बनाने की कोशिश की जा रही है।
इस उत्सव में देश-विदेश सभी प्रकार के पर्यटक आते हैं। पर्यटक यहां जंगलों में रातभर रहते हैं। इसे देखते हुए जिला परिषद ने जंगलों में तम्बू लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विभिन्न तरह के स्टॉल की भी व्यवस्था की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र बंगाल लोक संस्कृति, बाउल, छौ नृत्य, भतीली के आसार, जंगलमहल का आदिवासी नृत्य होंगे।
इसके अलावा स्वनिर्भर संस्था की ओर से महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की भी प्रदर्शनी की जाएगी। उत्सव का समापन एक जनवरी 2018 को होगा। जिला परिषद सूत्रों के अनुसार पर्यटन केन्द्रों पर थर्मोकॉल के उपयोग रोकने के लिए प्रशासन एवं स्थानीय लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।