राज्य
कांग्रेस में विरासत का हो रहा एक्सटेंशन: मोहसिन रजा
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2017 10:36:25 AMमथुरा, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा मंगलवार आगरा जाते समय भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अब्बास जैदी के घर मुलाकात करने पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मदरसा माफिया हमारी कौम का पैसा लूटते रहे। कांग्रेस ने मुसलमानों का वोट लेकर उन्हें सिर्फ धार्मिक पढ़ाई के लिये मदरसे दिये है। जबकि हर मुसलमान के घर में धार्मिक पढ़ाई होती है तो मदरसों की जरुरत कहां थी। हमने मदरसों में उर्दू के अलावा इंग्लिश मीडियम शिक्षा भी शुरु की है। एक वक्त रोटी कम खायें लेकिन शिक्षा जरुर पाये।
अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र में कभी भरोसा नहीं रहा। अध्यक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुना जाना चाहिए था, लेकिन यहां विरासत का एक्सटेंशन हो रहा है। जैसे खतौनी में वारिसों का नाम दर्ज होता है। राहुल को परिवार और पार्टी के लोग भी स्वीकार नहीं कर रहे है। इस युग में सिर्फ मोदी ही महापुरुष हैं।