ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
शशि कपूर का कोलकाता से भी रहा जुड़ाव
By Deshwani | Publish Date: 5/12/2017 12:03:54 PM
शशि कपूर का कोलकाता से भी रहा जुड़ाव

कोलकाता,  (हि.स.)। हिन्दी सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता शश‍ि कपूर का सोमवार को 79 साल की उम्र में कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। शशि कपूर का कोलकाता से खासा लगाव रहा। यहीं पर शशि ने विदेशी महिला जेनिफर केंडल से शादी की थी। 

 
बताया जाता है कि शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के कलकत्ता स्थित थिएटर में प्ले किया करते थे। जेनिफर के माता-पिता प्रसिद्ध नाट्य प्रेमी थे। जेनिफर केंडल शेक्सपियराना कंपनी के मालिक की बेटी थीं। नाटकों के कारण शश‍ि कपूर को कोलकाता में बड़ी प्रसिद्धि मिली। जेनिफर केंडल भी उनके प्ले देखने के लिए आया करती थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे और एक दूसरे के करीब आते गए। कुछ समय बाद इस दोस्ती को दोनों ने शादी के रिश्ते में बांधने का निर्णय लिया और दोनों ने महानगर में चौरंगी लेन से थोड़ी दूर पर 13ए सदर स्ट्रीट स्थित एक होटल में शादी कर ली। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS