ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मंत्री से उप राष्ट्रपति बन गये वैंकेया नायडू पर कानपुर में नहीं दौड़ सकी मेट्रो
By Deshwani | Publish Date: 4/12/2017 3:12:43 PM
मंत्री से उप राष्ट्रपति बन गये वैंकेया नायडू पर कानपुर में नहीं दौड़ सकी मेट्रो

कानपुर, (हि.स.)। 14 माह पूर्व शहरवासियों को मेट्रो का बड़ा तोहफा दिया गया था और इसका बकायदा चार अक्टूबर को शिलान्यास किया गया था। यह अलग बात है कि शिलान्यास करने वाले तत्कालीन केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू आज उप राष्ट्रपति बनकर ठीक चार तारीख को शहर आये। तो वहीं तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जनता ने पैदल कर दिया। लेकिन कानपुर में आज तक मेट्रो नहीं दौड़ सकी। मेट्रो दौड़ना तो दूर जो काम हो रहा था वह भी बंद हो गया। 

कानपुर में मेट्रो परियोजना का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और तत्कालीन शहरी विकास मंत्री और वर्तमान में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने चार अक्टूबर 2016 को किया था। उसी दिन से पालीटेक्निक में 24 बोगी के यार्ड का काम भी शुरू कर दिया गया था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए जिसमें सत्ताधारी पार्टी सपा की सरकार चली गई। जिसके चलते यार्ड का काम कर रही संस्था के पास धनाभाव हो गया और यार्ड का काम कुछ ही दिन बाद रूक गया और मात्र 30 फीसद ही काम हो पाया। तो वहीं तत्कालीन केन्द्रीय शहरी मंत्री वैंकेया नायडू उप राष्ट्रपति बन गये और ठीक चार तारीख को यानी आज शहर में है पर कानपुरवासियों को अभी तक मेट्रो नसीब नहीं हुई। जिससे शहरवासियों में मेट्रो को लेकर रोष है। 

नए सिरे तैयार हो रही डीपीआर

मेट्रो परियोजना का खर्च कौन देगा इसको देखते हुए शासन द्वारा अब नए सिरे से मेट्रो का डीपीआर तैयार की जा रही है। मेट्रो रेल की संशोधित डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी केडीए ने राइट्स कंपनी को दी है। पहले भी राइट्स कंपनी ने खाका तैयार किया था। दिसंबर 2017 के अंत तक डीपीआर तैयार करके शासन को भेजना है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत मेट्रो रेल का निर्माण होना है। आय बढ़ाने के लिए स्टेशनों के आस-पास के इलाके को व्यावसायिक रूप में विकसित किया जाएगा। फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर)1.5 किया जा रहा है ताकि ऊंची बिल्डिंग बनने से जगह पर ज्यादा से ज्यादा व्यावसायिक प्रयोग किया जा सके। साथ ही मेट्रो के लिए प्रदेश में एक ही प्राधिकरण गठित किया जा रहा है। 

मेट्रो के लिए यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए)का गठन किया जाना है पांच दिसंबर को शासन में बैठक भी है। पालीटेक्निक भवन के निर्माण के लिए आइटीआई में भूमि ली जा रही है। केडीए उपाध्यक्ष विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि डीपीआर तैयार कराया जा रहा है जल्द ही रूका हुआ काम शुरू हो जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS