ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सादगी के साथ मनायी गयी प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 2:30:22 PM
सादगी के साथ मनायी गयी प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती

वाराणसी, (हि.स.)। धर्म नगरी वाराणसी में रविवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 134वीं जयंती सादगी के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद घाट पर स्थित प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर पर्यटन पुलिस ने मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया। 

मार्ल्यापण के बाद पर्यटन पुलिस ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ घाट पर आये विदेशी मेहमानों (पर्यटकों) को मार्ल्यापण किया। इसके बाद घाट पर पर्यटन पुलिस के निरीक्षक ए.के. सिंह,राजेश कुमार, उप निरीक्षक एमएल पांडेय और सिपाहियों ने मौजूद गरीब भिखारियों के बीच गर्म कपड़े मिष्ठान भी वितरित किया। 

प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन अधिवक्ता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी देश के प्रति सच्ची निष्ठा के प्रतीक देशरत्न का जन्म बिहार प्रान्त के सीवान जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जीरादेई गाँव में तीन दिसम्बर 1884 को हुआ था। विद्वता और सादगी की प्रतिमूर्ति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS