ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मौसम ने बदले तेवर, ठंड ने पांव पसारे
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 1:21:14 PM
मौसम ने बदले तेवर, ठंड ने पांव पसारे

 वाराणसी, (हि.स.)। दिसम्बर के पहले सप्ताह में मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। रविवार सुबह कोहरे के साथ ही गलन बढ़ने से वाहनों की गति पर भी असर पड़ा। धुंध और कोहरे के कारण धूप के तेवर भी नदारद रहे। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी देर से शुरू हुयी। वहीं जो लोग सड़कों पर निकले गर्म कपड़ों में नजर आये। माना जा रहा है कि अब ठंड बढ़ेगी। कम से कम तीन दिन तक वाराणसी सहित पूर्वांचल में कोहरे का असर रहेगा। इससे सड़क, हवाई और रेल यातायात के साथ जनजीवन प्रभावित होगा। पश्चिम हवाओं की चलते ठंड भी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर 12 बजे शहर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 दर्ज किया। जबकि बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा अन्तर तो नहीं रहा, लेकिन पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड बढ़ने का अनुमान है। 
 
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एस.एन. पांडेय के अनुसार अब न्यूनतम तापमान बढे़ेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। इससे कोहरे के साथ ही गलन और ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम ढ़लते ही कोहरा पड़ेगा। दिन में हल्की धूप खिलेगी और धुंध रहने की संभावना है। कम से कम तीन दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS