ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
लेह, बनिहाल और कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर के सबसे ठंडे स्थान
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 12:13:23 PM
लेह, बनिहाल और कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर के सबसे ठंडे स्थान

 जम्मू, (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में शीतलहर के कहर से तापमान में गिरावट जारी है। तापमान में गिरावट के बीच लेह, बनिहाल और कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर के सबसे ठंडे स्थान रहे। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के चलने का सिलसिला अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा और राज्य के पहाड़ी इलाकों में अगले 48 घंटों के भीतर हल्की बर्फबारी होने की सम्भावना है।

 
रविवार को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान के अनुसार लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बनिहाल और कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान 0.5 और शून्य के नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
श्रीनगर और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान एक समान शून्य के नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी बीच करगिल का न्यूनतम तापमान लेह से थोड़ा-सा कम शून्य से नीचे 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS