ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
ओखी चक्रवात का खतरा, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 11:04:44 AM
ओखी चक्रवात का खतरा, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

 मुंबई, (हि.स.)। मुंबई के समीप स्थित अरबी समुद्र में चार और पांच दिसम्बर को ओखी नामक चक्रवात के आने से खतरे की आशंका जताई गई है। इस लिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह राज्य आपत्ति व्यवस्थापन विभाग ने दी है। राज्य आपत्ति व्यवस्थापन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के समीपस्थ अरबी समुद्र में चार और पांच दिसम्बर को ओखी नामक चक्रवात आ सकता है। हालांकि यह ओखी चक्रवात अभी मुंबई से एक हजार किलोमीटर दूर है। छह दिसम्बर को इसके वेग में कमी आ सकती है। 

 
ओखी चक्रवात के चलते केरल और तमिलनाडु के लगभग एक हजार मछुआरों ने सिंधुदुर्ग के देवगढ़ में आश्रय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सभी मछुआरे सकुशल हैं। साथ ही जिलाधिकारी और स्थानीय प्रशासन को सभी मछुआरों का ध्यान रखने के लिए आदेश दिया गया है और मुंबई में मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र में न जाएं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS