ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
नशा मुक्ति ही मानव जीवन का आधार है : राज्यपाल
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2017 8:38:53 PM
नशा मुक्ति ही मानव जीवन का आधार है : राज्यपाल

  रांची, (हि.स.)। राज्यपाल द्रैपदी मुर्मू ने कहा कि सत्य अहिंसा सद्भावना एवं नशा मुक्ति ही मानव जीवन का आधार है। मनुष्य कर्म से ही अच्छा या बुरा होता है। आज हम 21वीं सदी में है, जहां धरती भी छोटी लगने लगी है। उन्होंने कहा कि सुख सुविधा के लिए मनुष्य ने तरह-तरह के अविष्कार किए हैं। मनुष्य दूसरे ग्रहों पर बसने के लिए सोच रहा है। परंतु भगवान ने हमें जो अच्छे गुण दिए हैं, उसे हम भूल चुके हैं। मनुष्य को अपना शिक्षक खुद ही होना होगा।

द्रौपदी मुर्मू शनिवार को गिरिडीह के मधुबन में जैन धर्म के तीर्थ स्थल पारसनाथ में सत्य अहिंसा का संदेश लेकर पहुंचे संत जैन आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा के कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि झारखंड एक नया राज्य है, परंतु यहां की भूमि अत्यंत प्राचीन एवं पवित्र है। यहां पर पारसनाथ पर्वत, अंजन धाम, बाबा वैद्यनाथ धाम जैसे पवित्र स्थल हैं। आचार्य महाश्रमण जी सत्य अहिंसा का संदेश लेकर 15 सौ किलोमीटर यात्रा तय कर मधुबन आए हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र पारसनाथ पर्वत पर जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने निर्माण प्राप्त किया था। आचार्य अहिंसा यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरुक कर अहिंसा सद्भावना और नशा मुक्ति का महान कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री अमर कुमार बाऊरी, विधायक निर्भय शाहाबादी, केदार हजरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS