ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दोहरे मापदण्ड अपना रहा केंद्रीय चुनाव आयोग: कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2017 4:47:50 PM
दोहरे मापदण्ड अपना रहा केंद्रीय चुनाव आयोग: कांग्रेस

शिमला, (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय चुनाव आयोग पर दोहरे मापदण्ड अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव बलदेव ठाकुर ने शनिवार को कहा कि हिमाचल में चुनाव नौ नवम्बर को समाप्त हो गए थे तथा इसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु ने केन्द्रीय चुनाव आयोग से हिमाचल के विधान सभा चुनाव घोषित करने का आग्रह किया। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं का आग्रह यह कह कर ठुकरा दिया कि हिमाचल चुनाव नतीजों का असर गुजरात चुनाव पर पड़ सकता है, जबकि पिछले कल ही उत्तरप्रदेश के नगर निकायों का परिणाम भी आया है और यह चुनाव भी पार्टी चिन्हों पर हुए थे। इस तरह चुनाव आयोग द्वारा दोहरे मापदण्ड अपनाए जा रहे हैं।

ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पहले ही ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ को लेकर विवादाें में है तथा पूरे देश में कांग्रेस तथा अन्य दल ईवीएम से वोटिंग कराने को लेकर आपति जताते रहे हैं क्योंकि जहां-जहां ईवीएम मशीनों से चुनाव हो रहे हैं वहां गड़बड़ियों की बात सामने आ रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में 14 नगर निकाय सीटों पर ईवीएम से चुनाव हुए और वहां भाजपा 12 सीटें जीत जाती है किन्तु नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव जो बैलट पेपर के माध्यम से 438 सीटों पर हुए, वहां भाजपा को 100 सीटें मिली और 300 सीटें हार गई। उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि केन्द्रीय चुनाव आयोग जैसी सवैंधानिक संस्थाओं को निष्पक्ष होकर काम करने दिया जाए जिससे लोकतन्त्र पर लोगों का विश्वास बना रहे।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS