ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
वर्तमान पीढ़ी को पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास : विहिप
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2017 2:11:06 PM
वर्तमान पीढ़ी को पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास : विहिप

अयोध्या, (हि.स.)। वर्तमान पीढ़ी को गलत इतिहास पढ़ाया और दिखाया जा रहा है। चलचित्रों के माध्यम से विषवमन हो रहा है। पद्मावती जैसी फिल्मों पर रोक आवश्यक है। यह हमारी संस्कृति संस्कार और परम्पराओं पर कुठाराघात है। यह बातें विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के प्रान्तीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने शनिवार को जानकी घाट स्थित राम सदन में आयोजित समरस्ता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। 

शरद शर्मा ने कहा कि समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शन संत धर्माचार्य और महापुरूषों के द्वारा ही सदा होता रहा है। लोक कल्याण और सामाजिक जीवनमूल्यां का उत्थान करते हुए समाज की रक्षा करने का उत्तरदायित्व वर्तमान पीढ़ी का है। यह राष्ट्र सामाजिक समरस्ता का सूत्रपात करने वाला रहा। इसमें छुआछूत ऊंचनीच या फिर दलित जैसे शब्दों का कही दूर-दूर तक उल्लेख नहीं था। इसकी रचना कथित सत्ता प्राप्त करने वालां ने रची है। ऐसे विभाजन कारी षड़्यंत्रां का राष्ट्रहित में दमन करना होगा।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को अपनाकर ही हम सामाजिक जीवन मूल्यां का उत्थान कर सकते हैं। आज राजनीतिक महत्वकांक्षा प्राप्ति के लिए सामाजिक क्षरण हो रहा है। विहिप के प्रवक्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सदैव अपने अनुकरणीय चरित्र से समाज को दिशा दी। जब से समाज को सत्ता प्राप्ति का साधन बनाया गया तब से हिन्दुओं को विभाजित करने का षड़यंत्र शुरू हो गया। आज ऊंच-नीच छुआछूत तथा दलित जैसे शब्दों को गढ़कर राजनीतिक महत्वाकांक्षी दल अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गरीबी बेरोजगारी तथा अशिक्षा ही समाज का अभिशाप है। हर जगह गरीब ही अपमानित होता है। इस खायी के कारण ही आज विघटन वादी अपने अभियान में सफल हो रहे हैं। भगवान श्रीराम ने सामाजिक जीवन मूल्यों की स्थापना तथा समाज को भयमुक्त करके सभी को एकसूत्र में बांधा जिसे अपने क्षणिक लाभ के लिए खंडित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालमुकुंद शरण ने की तथा संचालन देवेन्द्र कुमार ने की। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS