ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
योगी पहुंचे महात्मा गांधी के जन्म स्थान, राष्ट्रपिता को किया नमन
By Deshwani | Publish Date: 30/11/2017 3:37:01 PM
योगी पहुंचे महात्मा गांधी के जन्म स्थान, राष्ट्रपिता को किया नमन

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गुजरात के पोरबन्दर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म स्थान कीर्ति मन्दिर जाकर महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री तीन दिन से गुजरात दौरे पर हैं।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए यहां बताया कि कीर्ति मन्दिर परिसर में विजिटर बुक पर अपने विचार अंकित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने इस देश को गुलामी के चंगुल से छुड़ाने के साथ ही समाज में व्याप्त बुराईयों को समाप्त करने के लिए अनन्य योगदान दिया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश सदैव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चल कर ही प्रगति कर सकता है। महात्मा गांधी हमेशा गांव की आत्म निर्भरता एवं विकास को महत्व देते थे। 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म पोरबन्दर में हुआ था। उनकी याद में बनाए गए कीर्ति मन्दिर परिसर में एक गांधीवादी पुस्तकालय एवं प्रार्थना कक्ष होने के साथ ही गांधी जी के बचपन का घर भी स्थित है। कस्तूरबा जी का घर भी परिसर के पीछे ही है। मकान के सभी कक्षों में गांधी जी के विभिन्न समयों की तस्वीरें लगायी गई हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले तीन दिन से गुजरात के दौरे पर हैं। वह वहां विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं संबोधित करने गये हैं। मुख्यमंत्री आज देर शाम तक लखनऊ वापस आ जायेंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS