ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी को जिंदा जलाया, पति की मौत
By Deshwani | Publish Date: 30/11/2017 1:11:00 PM
अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी को जिंदा जलाया, पति की मौत

मुरैना, (हि.स.)। कैलारस से रामपुर होकर अपने गांव जा रहे पति-पत्नी को बीती रात बदमाशों ने जिंदा जला दिया। अज्ञात आरोपी दोनों को मृत समझकर छोड़ गये। हालांकि घटना के 8 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस को अधजली हालत में महिला तो मिली, लेकिन पुलिस को पुरुष के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार को सुबह पुरुष का शव गहरी खाई में जला हुआ मिला। अभी पुलिस मौके पर घटना के तरीकों की जांच कर रही है। इस घटना को किसने अंजाम दिया है यह तो अभी नहीं पता है, लेकिन इलाजरत महिला ने अपने गांव के ही तीन लोगों के नाम बताये हैं। पुलिस अभी संदिग्ध लोगों की जांच व तलाश में जुटी हुई है।

बीओ 1- मुरैना जिले के पहाडगढ़़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मेहरामपुर निवासी गन्ने कुशवाह अपनी पत्नी गीता के साथ बुधवार को अपने गांव जा रहा था। दोनों पति पत्नी कैलारस से रामपुर होकर लौट रहे थे। जैसे ही रामपुर थाना क्षेत्र की डुंगराबली के हार में पहुंचे, वैसे ही इनको जलाकर मारने का प्रयास किया। महिला गीता अधजली हालत में जहां सडक़ से कुछ मीटर की दूरी पर खेत में बेहोशी की हालत में मिली, वहीं गुरुवार को सुबह उसका पति गन्ने सडक़ से 60 मीटर की दूरी पर गहरी खाई में जला हुआ मिला। यह माना जा रहा है कि इसी घटना स्थल पर दोनों को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। महिला के अनुसार यह घटना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। पति पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का उद्देश्य क्या था, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS