ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दिसम्बर के पहले हफ्ते से बढ़ेगी गलन
By Deshwani | Publish Date: 29/11/2017 3:20:53 PM
दिसम्बर के पहले हफ्ते से बढ़ेगी गलन

लखनऊ, (हि.स.)। प्रदेश में मौसम की उठापटक जारी है। बीते दो दिनों से विंड पैटर्न में बदलाव के चलते जहां दिन में सर्दी का असर कम हुआ है वहीं धूप लोगों को राहत दे रही है। हालांकि दिसम्बर का पहला हफ्ता ठण्ड के लिहाज से भारी पड़ेगा। इस दौरान ठण्ड अपने तेवर दिखायेगी। वहीं रात के पारे में और गिरावट दर्ज की जायेगी। अगले चौबीस घण्टों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 

 

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चौबीस घण्टों में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा। यहां कुछ स्थानों पर पारे में गिरावट भी दर्ज की गई है। इसके अलावा आगरा, इलाहाबाद डिवीजन में दिन का तापमान सामान्य से अधिक और गोरखपुर में सामान्य से कम रहा, जबकि अन्य स्थानों पर यह सामान्य रहा। प्रदेश में झांसी में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही फैजाबाद, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ और मुरादाबाद डिवीजन में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। प्रदेश में मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 05.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घण्टों में राजधानी और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। सुबह की शुरूआत में धुंध का असर देखने को मिलेगा। आमतौर पर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 

 

इसके साथ ही श्रीलंका के दक्षिणी भागों के पास बना गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन बन गया है और यह अरब सागर में पहुंच सकता है। इसके अगले चौबीस घण्टों के दौरान चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है। इस सिस्टम से अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी भागों तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। इस बीच दक्षिणी अंडमान सागर में भी अगले चौबीस घण्टों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के आसार हैं। त्रिपुरा और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के उत्तरी क्षेत्रों और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है। हालांकि यह सिस्टम कमज़ोर है।

 

 

 

 

पिछले चौबीस घण्टों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु में मध्यम से भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। तमिलनाडु के शेष भागों और केरल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों, अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी भागों, सिक्किम और असम में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा। हरियाणा में तापमान में गिरावट हुई है।

 

 

 

 

अगले चौबीस घण्टों के दौरान श्रीलंका के तटों के पास बने डिप्रेशन के चलते दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में बारिश बढ़ने के आसार हैं। अगले चौबीस से अड़तलास घण्टों के दौरान इन भागों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी और कुछ जगहों पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। तेज़ हवाएं भी चलेंगी। चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। देश के बाकी सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने और तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS