ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पार्टी फंड में हेराफेरी पर केजरीवाल ने झूठ की सीमा पार की : मनोज तिवारी
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2017 6:00:19 PM
पार्टी फंड में हेराफेरी पर केजरीवाल ने झूठ की सीमा पार की : मनोज तिवारी

 नई दिल्ली, (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) को पार्टी फंड में कथित हेराफेरी पर आयकर विभाग के नोटिस मामले पर बयानबाजी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आयकर विभाग द्वारा 34 मौकों के बाद भी स्पष्टीकरण देने में विफल होने पर इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलने की हर सीमा पार कर दी है। 

 

मनोज तिवारी ने मंगलवार को यहां एक बयान जारी कर कहा कि केजरीवाल खुद को कानून से ऊपर मानते हैं| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्वीट बयान जो कल सामने आया कि आयकर विभाग का निर्णय राजनीतिक षडयन्त्र है, पूरी तरह झूठ का पुलिंदा है। 

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को आय कर विभाग ने 34 मौके दिये, पर पार्टी ने आयकर विभाग को कागजों से संतुष्ट करने की जगह केवल स्थगन लेकर लम्बा समय काटा और पोल खुलने के बाद अब जनता के बीच धूमिल छवि को बचाने के लिए राजनीतिक दोषारोपण में लग गए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग की जांच के अनुसार आम आदमी पार्टी ने करोड़ों रुपए के चंदे को चुनाव आयोग और जनता से छिपाया है। इतना ही नहीं पार्टी ने हवाला कारोबारियों से भी चंदा लेने में गुरेज नहीं किया है। इस पर आयकर विभाग ने पार्टी को 30 करोड़ रुपए टैक्स का नोटिस जारी किया है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS