राज्य
निकाय चुनाव: उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य समेत कई मंत्रियों ने किया मतदान
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2017 10:05:40 AM लखनऊ, (हि.स.)। नगरीय निकाय चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में रविवार सुबह साढ़े सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्रियों ने अपना वोट डाल दिया है।
इलाहाबाद से मिली सूचना के अनुसार केशव मौर्य ने करीब साढ़े आठ बजे महार्ष बाल्मिकी विद्यालय अशोक नगर स्थित मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।
राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने लखनऊ में हुसैनाबाद स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। लखनऊ में ही राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने भी मतदान किया।
उधर राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बलिया के मतदान केंद्र पर भी वोट डाला। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।