ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
निकाय चुनाव: हमारी सरकार बोलती कम काम ज्यादा करती है : योगी
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 5:13:42 PM
निकाय चुनाव: हमारी सरकार बोलती कम काम ज्यादा करती है : योगी

बाराबंकी,(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां कहा कि हमारी सरकार बोलती कम है, काम ज्यादा करती है। हमने विधानसभा चुनाव में जो वादा किया सब पूरा किया अब नगर निकायों को चमकाना है।

योगी आज बाराबंकी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने अवैध बूचड़खाने बंद करने की बात कही थी, बंद कर दिया। किसानों का कर्ज माफ करने को कहा था, उसे भी कर दिया। अब निकाय चुनाव के बाद जमीन के अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए हमारी सरकार ने एंटी भू-माफिया टॉस्क का गठन किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन के दौरान प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने नगरीय जीवन को नरकीय बना दिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दीवाली के दिन अयोध्या रौशन हुआ था अब उसी तरह प्रदेश के सभी नगर निकाय जगमगायेंगे। एलईडी लाइटों से सभी शहर व कस्बे जगमग होंगे। इससे बिजली की बचत भी होगी। 

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने लोगों से बाराबंकी नगर पालिका परिषद और जिले की सभी नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशी जिताने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी और भाजपा नेताओं की सभाओं में उमड़ रही जनता की भीड़ देखकर विपक्षी परेशान हो गये हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में भाजपा की भारी जीत होगी और पार्टी केंद्र व प्रदेश सरकारों की मदद से नगरीय जीवन को विश्व स्तर का बनायेगी। 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में बसपा नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री संग्राम सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। उनके अलावा जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल वर्मा और उद्योग व्यापार मंडल के नेता प्रदीप जैन ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

बाराबंकी के बाद मुख्यमंत्री योगी आज लखीमपुर और बरेली में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बरेली में वह रात्रि प्रवास भी करेंगे। प्रदेश में निकाय चुनाव कुल तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण का मतदान 22 नवम्बर को पूरा हो चुका है। दूसरे चरण के लिए रविवार को लखनऊ सहित 24 जिलों में मतदान होगा। 

तीसरे दौर में प्रदेश के 26 जिलों में 29 नवम्बर को वोट पड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय समेत सभी वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के मंत्री अब तीसरे चरण के जिलों को मथ रहे हैं। 

भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभाले मुख्यमंत्री योगी इस समय रोज तीन से चार चुनावी सभायें कर रहे हैं। आज भी तीन जिलों में उनकी चुनावी सभा है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS