ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
नगर निकाय चुनाव का मतदान रविवार को, पोलिंग पार्टियां रवाना
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 2:25:22 PM
नगर निकाय चुनाव का मतदान रविवार को, पोलिंग पार्टियां रवाना

इलाहाबाद, (हि.स.)। नगरीय निकाय चुनाव में महापौर व पार्षदों और चेयरमैन व सभासद पदों के लिए रविवार की सुबह से मतदान शुरू होगा। शनिवार की सुबह से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गईं। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले को 22 जोन ओर 81 सेक्टर में बांटा गया है। 
केपी कॉलेज से शनिवार की सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करना तेजी से शुरू कर दिया। देर शाम तक सभी मतदात केन्द्रो पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जायेगी। उपजिलाधिकारी जीएल शुक्ल ने बताया कि शनिवार की सुबह कर्मचारी जैसे-जैसे पहुंचे, उन्हें उनकी पार्टी के साथ रवाना किया गया। केपी कॉलेज से कुल 216 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जायेगा। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए लगभग साढ़े छह हजार मदान कार्मिक और तीन सौ लगभग वाहन लगाए गए हैं। कुछ नगर पंचायतों के लिए शुक्रवार की शाम ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं थी। वाहनों में ही मतपत्र और बैलेट बाक्स भी रखा गया है। इन्हीं वाहनों से तहसील मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को शनिवार दोपहर रवाना किया गया। लगभग 60 गाड़ियां नगर पंचायतों को भेजी जा चुकी हैं। इन गाड़ियों में कुछ को सुरक्षित रखा गया है। नगर निगम चुनाव के लिए लगभग ढाई सौ वाहन लगाये गये हैं। 
मतदान के बाद रविवार रात बैलेट बाक्स और ईवीएम स्ट्रांग रूम में पहुंचाई जाएंगी। कुल दस स्ट्रांग रूम बनाये गये हैं। यह सभी मुण्डेरा मण्डी में बने हैं। जहां सीसी टीवी कमरे के अतिरिक्त भारी पुलिस बल लगाया गया है। जिसमें नौ नगर पंचायतों के लिए है। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीएल शुक्ल ने बताया कि नगर पंचायतों को 09 जोन तथा 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर जोन में एक जोनल व प्रत्येक सेक्टर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। इसी तरह निगम क्षेत्र को 13 जोन एवं 62 सेक्टरों में बांटा गया है। 
सीमाएं सील, शराब की दुकानें बंद
निकाय चुनावों के मद्देनजर जनपद की सीमाएं सील करने के साथ सभी शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है। आबकारी विभाग ने देसी-विदेशी शराब और बीयर की दुकाने भी बंद कर दी हैं। अब शराब की दुकानें मतदान सम्पन्न होने के बाद ही खुलेंगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS