राज्य
विद्वानों की सूची में ममता बनर्जी का नाम सबसे पहले
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 10:11:23 AM कोलकाता, (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस सुप्रिमो ममता बनर्जी का नाम रवीन्द्रनाथ, स्वामीजी तथा नेताजी के पहले सूची में शामिल किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के विद्वानों की एक सूची तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद ने तैयार की है। इसकी प्रति कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्रत्येक कैम्पस के यूनियन रूम में फोटो समेत दी गई। उसके लिए विश्वविद्यालय के उपाचार्य को भी पत्र दिया गया है।
पत्र छात्र संसद के सह सचिव लग्नजिता चक्रवर्ती ने दिया है। उक्त पत्र में सभी विद्वानों के पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम है। इस सूची में रवीन्द्रनाथ ठाकुर, स्वामी विवेकानन्द, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, काजी नजरूल ईस्लाम, आशुतोष मुखर्जी का नाम शामिल है जिसमें सबसे पहले ममता बनर्जी का नाम दिया गया है।