राज्य
दक्षिण 24 परगना जिले में ओवरब्रिज बनाएगी राज्य सरकार
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2017 10:16:27 AMकोलकाता, (हि.स.)। ढाकुरिया से सुलेखा तक टू-लेन ओवरब्रिज बनाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। इसकी जिम्मेदारी केएमडीए को दी गई है। इसके लिए 248 करोड़ 22 लाख रुपये भी राज्य सरकार की ओर से आवंटित कर दिए गए हैं।
टू-लेन ओवरब्रिज दक्षिण कोलकाता के व्यस्ततम जगहों में बदल जाएगी। मुख्यमंत्री ने ढाकुरिया से सुलेखा तक यातायाता के दबाव को कम करने के नजरिए से ही यह निर्णय लिया। ढाकुरिया से सुलेखा तक 1.57 किलो. यह ओवरब्रीज के लिए ‘डीपीआर’ केएमडीए को जमा दी गई है। मुख्यसचिव मलय दे के नेतृत्व में इस काम के लिए अनुमोदन मिलने पर विकास कमिटी ने भी इसके लिए हामी भर दी है।
सड़क, ओवरब्रीज, जल परियोजना के लिए मुख्यसचिव एवं विकास कमिटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ने यह राय दी है। इस काम को दो साल के भीतर समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल इसके लिए टेन्डर जमा देने के लिए आवेदन किए गए है।