राज्य
शहरी मतदाताओं का भाजपा पर है भरोसा : शिवप्रताप शुक्ल
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2017 12:14:47 PMगोरखपुर, (हि.स.)। गोरखपुर मेयर व 70 पार्षद सीटों के लिए बुधवार को हो रहे चुनाव में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने भी अपने मत का प्रयोग किया। दिन के तकरीबन 10:30 बजे सेंट एंड्रयूज कालेज स्थित बूथ पहुंचकर अपना वोट डाला।
बूथ से निकलकर पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया। मतदान कर बूथ से बाहर निकले शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। शहरी मतदाताओं में भाजपा के प्रति भरोसा जगा है।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर के लोग हमेशा से भाजपा का साथ देते आये हैं। इस बार भी भाजपा का साथ देंगे और मेयर समेत सभी पार्षद पदों के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।
पूर्व एमएलसी व बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. वाईडी सिंह ने भी मतदान किया। वह अपने पूरे परिवार के साथ वोट देने पहुंचे थे।