राज्य
पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2017 10:01:58 AMबांकुड़ा, (हि.स.)। प्रदेश में लोग नशे के लत से दूर रहें इसके लिए अब सरकार ने पहल करना शुरू कर दिया है। वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे और बढ़ते अपराधों को देखते हुए पोस्ता एवं गांजा के उत्पादन पर रोक के लिए मंगलवार को पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया।
यह अभियान बांकुड़ा जिला के मेजिया व बेलियातोड़ थाना की पुलिस ने चलाया। पुलिस ने यह अभियान लोगों को जागरुक करने के लिए चलाया। इसके लिए पुलिस के साथ स्थानीय क्लब के सदस्य एवं स्थानीय लोगों ने भी मिलकर मंगलवार एक जागरुकता शिविर का आयोजित किया।
सूत्रों के अनुसार कई दिनों से जिला में प्रशासन की नजरों से छिपकर पोस्ता एवं गांजा का उत्पादन किया जा रहा है। और प्रशासन पर इसके लिए निष्क्रियता का आरोप लगाया जाता रहा है। इसे देखते हुए ही पुलिस ने यह निर्णय लिया।