ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
निकाय चुनाव :गाजियाबाद के निवर्तमान सपा पार्षद पर चली गोली
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2017 9:46:28 AM
निकाय चुनाव :गाजियाबाद के निवर्तमान सपा पार्षद पर चली गोली

लखनऊ/ गाजियाबाद, (हि.स.)। प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अज्ञात बदमाशों की गोली से घायल सपा पार्षद रहे इस्लामुद्दीन से पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो सपा नेता पर गोली चलने का मामला संदिग्ध है और पुलिस मामलें की विवेचना करने बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कह सकती है। 
जानकारी हो कि मंगलवार की रात्रि नौ बजे करीब दो अज्ञात बदमाशों ने अभी तक सपा पार्षद इस्लामुद्दीन पर गोली चला दी। गोली हाथ में लगी और वह घायल अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर गये। जहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर रात्रि 12 बजे तक परिवार के सदस्यों को पहुंचना हुआ और पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक टीम भी पहुंची। इस्लामुद्दीन के उपचार के बाद उनका बयान पुलिस ने बुधवार को सुबह दर्ज किया। 
लोनी बार्डर थाना के प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार ने बताया कि उक्त मामलें में पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है। घायल हुए पार्षद समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए है। वहीं उनकी पत्नी शहनाज वार्ड चुनाव में प्रत्याशी के रूप में लड़ रही है। वह चुनाव कार्यालय से घर की ओर जाने के लिए निकले ही थे, तभी मोटरसाइकिल से आये दो बदमाशों ने उनका नाम पुकारते हुए गोली चला दी। 
उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान हुई घटना की जांच की जा रही है। वैसे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। 
वहीं सपा पार्षद इस्लामुद्दीन की पत्नी शहनाज ने मीडिया से वार्ता कर कहा है कि उनके पति को निशाना बनाकर गोली चलायी गयी है। चुनाव को कमजोर करने की यह साजिश हो सकती है। पुलिस को जांच कर हमलवरों को गिरफ्तार करने की वह मांग करती है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS