ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पार्षद पद पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी का निधन
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2017 12:28:14 PM
पार्षद पद पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी का निधन

वाराणसी, (हि.स.)। वाराणसी के वार्ड नम्बर 28 से पार्षद पद पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी का हार्ट फेल हो जाने से मंगलवार को निधन हो गया। सूचना पाते ही पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ समर्थकों में शोक की लहर है। 
नगर निकाय चुनाव में वार्ड नम्बर 28 से चुनाव लड़ रहे 62 वर्षीय अनिल श्रीवास्तव जोर शोर से चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए थे। समर्थकों के साथ अनिल बीती शाम चुनाव प्रचार कर शाम को घर लौटे थे। भोर में चार बजे दिल का दौरा पड़ने के बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आये। सूचना पाते ही कांग्रेस के स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गये।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पार्षद प्रत्याशी मृदुभाषी स्वभाव के थे। पिपलानी कटरा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद पर रहने के साथ कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहने के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ थी। अनिल श्रीवास्तव पहले भाजपा कार्यकर्ता रहे बाद में कबीरचौरा में हेरिटेज वाक के निर्माण में अनियमिता का विरोध करने पर अपने ही पार्टी के कई लोगों के निशाने पर आ गये। अन्तत: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये और पार्षदी चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें क्षेत्र से टिकट भी दे दिया। छावनी परिषद के पार्षद एवं कांग्रेस के वाराणसी मंडल प्रवक्ता शैलेंद्र ने श्रद्धांजलि देने के बाद बताया कि अनिल श्रीवास्तव के जीतने की काफी उम्मीद थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS