राज्य
कांग्रेस मुक्त मेघालय चाहते हैं : रामलाल
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2017 10:25:19 AMशिलांग, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल ने यहां कहा कि मेघालय में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी राज्य में अपनी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है। पार्टी की कोर कमेटी की सोमवार को बैठक में हिस्सा लेने के लिए शिलांग पहुंचे रामलाल ने कहा कि भाजपा नई सरकार बनाने के लिए मेघालय में इस बार चुनाव लड़ रही है।
उन्होंने कहा, "जैसा कि देश में कांग्रेस के साथ मुकाबला चल रहा है, हम कांग्रेस मुक्त मेघालय चाहते हैं। दूसरी ओर भाजपा मेघालय के महासचिव बी खोंगवीर ने बताया कि 2018 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची दिसम्बर के अंतिम हिस्से में घोषित की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीत सकती है।