राज्य
भाजपा राज्य कार्यालय में मुकुल रॉय के लिए अलग कमरा
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2017 9:44:36 AMकोलकाता, (हि.स.)। केन्द्र सरकार की ओर से भाजपा के राज्य कार्यालय में अलग कमरे की व्यवस्था मुकुल रॉय के लिए की गई। सोमवार उनके लिए अलग कमरा सौंपा गया। इसकी सूचना रविवार को ही राज्य भाजपा के पर्यवेक्षक तथा केन्द्रीय नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दी। उन्होंने इसके लिए सुब्रत चटर्जी को फोन किया था।
तीन नवम्बर को मुकुल रॉय ने भाजपा में भाग लिया था। इसके बाद से ही उनके अलग कमरे के लिए निर्णय लिया जाने लगा। अब तक राज्य भाजपा कार्यालय में राहुल सिन्हा एवं दिलीप घोष का घर अलग-अलग था। भाजपा में शामिल होने के बाद मुकुल ने भी अलग कमरे की मांग की। उनके मांग को देखते हुए राज्य कमिटी की ओर से यह व्यवस्था की गई। मुकुल रॉय के लिए मानिकतला के गोयालबागान स्थित भाजपा कार्यालय में अलग कमरे की व्यवस्था की गई।
इस मामले में सुब्रत चटर्जी ने कहा कि हमारे राज्य कार्यालय में बड़े घर की कमी नहीं हैं। मुकुल जी के साथ बहुत दिनों का सम्बन्ध है। इसलिए उनके लिए इस तरह की व्यवस्था सोची गई। अन्तत समस्या का समाधान हो गया। इस मामले में दिलीप घोष ने कहा कि मुकुल रॉय के लिए अलग कमरे की व्यवस्था होने से हम सभी खुश हैं।
हम लोग चाहेंगे कि वे पूर्ण शक्ति के साथ तथा पूरे समय के लिए हमारा साथ दें। इधर अधिकतर नेताओं ने कहा कि मुकुल रॉय को दिया गया कमरा बहुत छोटा है। छोटे कमरा के बारे में दिलीप घोष ने कहा कि दल भी छोटा है। इसलिए छोटा कमरा दिया गया। धीरे-धीरे सब बढ़ाया जाएगा। बहुत जल्द बदलाव आएगा।