ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
22 साल 22 सवाल का नारा उछाल कांगेस ने भाजपा से मांगा जबाब
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2017 3:47:07 PM
22 साल 22 सवाल का नारा उछाल कांगेस ने भाजपा से मांगा जबाब

वाराणसी, (हि.स.)। नगरीय निकाय चुनाव के आखिरी दौर में कांग्रेस भाजपा के प्रति हमलावर तेवर अपना कर जमकर निशाना साधने लगी है। चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा हैं। सोमवार को जिला कांग्रेस जन आंदोलन के पूर्व जिला प्रभारी अनिल श्रीवास्तव " अन्नु " ने नगर निगम में भाजपा के 22 साल के कार्यकाल पर 22 सवाल पुछ इसका जबाब मांगा है। कहा कि यह बड़ी अजीब बिडम्बना है कि काशीवासी अपने बुनियादी अधिकारों को तरसते रहे और भाजपा शासित नगर निगम पिछले 22 सालों से अपने कर्त्तव्यों व दायित्वों के प्रति जागरूक भी नहीं रहा । इस दौरान "बाईस साल बाईस सवाल " का नारा देते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

ये हैं 22 सवाल 

1- 22 सालों में नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास क्यों नहीं किए गये ?

2 - 22 साल के अंदर नगर निगम ने काशी की सड़कों को नगर निगम में शामिल कराने का प्रयास क्यों नहीं किया ? 

3 - नगर की सफाई व्यवस्था के लिए उपलब्ध सफाई मशीनें क्यों नहीं निकली सड़कों पर और जल का छिड़काव क्यों नहीं हुआ ?

4 - पक्के महालों में जर्जर पुरानी पाईप लाईनों को बदलने के लिए प्रयास क्यों नहीं किया गया ?

5 - प्राथमिक पाठशालाओं व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार व विकास के लिए प्रयास क्यों नहीं किए गए ?

6 - नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता शोभा की वस्तु क्यों बना रहा ?

7- जर्जर व ध्वस्त यातायात व्यवस्था के लिए क्यों ख़ामोश रहा नगर निगम ?

8 - छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम ने प्रतिदिन अभियान क्यों नहीं चलाया ? शहर का कांजी हाउस 22 साल से शोभा की वस्तु क्यों बना है?

9 - तहबाजारी का ठीका देकर नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा क्यों दिया जो अवैध धन उगाही का अड्डा बना व जाम का कारण ? 

10 - नगर निगम ने अपनी सम्पत्ति विस्तार के लिए 22 सालों में प्रयास क्यों नहीं किया ?

11 - 22 सालों से सफाई कर्मचारियों की एवजी व दस्तूरी प्रथा को क्यों नहीं खत्म किया गया ?

12 - 22 सालों से पशुओं के स्वास्थ्य परिक्षण के लिए शिविर क्यों नहीं लगाये गये वह नियमित जांच क्यों बंद हुआ ?

13 - गली पिट व नालियों को क्यों खत्म किया गया व मैनहोल के छिद्र क्यों बंद हुए ?

14 - नगर निगम का सामान्य विभाग गढ्ढा पाटने पर अब मुस्तैद क्यों नहीं रहा ?

15 - नगर निगम का उद्यान विभाग प्रर्यावरण के प्रति सचेत क्यों नहीं रहा ? कर्मचारियों की नियुक्ति किसके कहने पर अधिकारियों की सेवा में की गई ?

16 - आईपीडीएस योजना में खुली सड़कों व गलियों के निर्माण की जिम्मेदारी जब नगर निगम ने अपने जिम्में लीं तो जिन जगहों पर कार्य पूरे हो गए तो उनकी मरम्मत क्यों नहीं करवाई ?

17 - कहीं गढ्ढे के रुप में तो कहीं ठोकर के रुप में सड़कों पर मैनहोल को क्यों रख रखा है नगर निगम ने ? 

18 - आईपीडीएस योजना में लग रहे स्ट्रीट लाइट के पोल ने किसकी इजाजत से कहीं आधा तो कहीं तीन चौथाई नालियों को घेर लिया है ?

19 - किसकी इजाजत से नगर निगम सीमा में प्रदूषणयुक्त कारखाने आज भी चल रहे हैं ?

20 - नगर निगम का खाद्य विभाग धन उगाही का अड्डा क्यों बना है ?

21 - दाखिल खारिज की प्रक्रिया अपने निर्धारित अवधि में क्यों नहीं पूरी हो पा रही ?

22 - नगर निगम का विज्ञापन विभाग किसके इशारे पर मनमानी करता आ रहा है और आय कम क्यों है ?

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS