राज्य
तृणमूल-माकपा छोड़ 200 लोग भाजपा में हुए शामिल
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2017 2:11:03 PMस्वरूपनगर, (हि.स.)। राज्य में परिवर्तन की आवाज बुलंद कर तृणमूल सत्ता में आई थी और अब भाजपा परिवर्तन चाहती है और इसी आह्वान पर बंगाल के उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर के केजुरी में तृणमूल और माकपा छोड़ 200 नेता व कर्मी भाजपा में शामिल हो गए।
रविवार शाम केजुरी में भाजपा का कर्मी सम्मेलन था जिसका नेतृत्व भाजपा के सांगठनिक पर्यवेक्षक अजय घोष ने किया। इसी सम्मेलन में तृणमूल पंचायत सदस्य रंजीत कुमार मंडल और उसके समर्थक भाजपा में शामिल हो गए। साथ ही सीपीएम के नेता दिलीप सरकार और उनके साथी भी भाजपा शामिल हो गए।
भाजपा के अनुसार, 200 तृणमूल-माकपा समर्थक भाजपा में शामिल हुए हैं। इस बारे में अजय घोष ने बताया कि राज्य में परिवर्तन शुरू हो गया है और इसका नमूना आज यहां दिखा। हमें किसी को बुलाया नहीं है, वे खुद ही हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।