राज्य
पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन आज सिलचर पहुंचेंगे राष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2017 11:01:30 AMगुवाहाटी, (हि.स.)। अपने पहले पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से असम के लखीमपुर जिला स्थित लीलाबारी हवाई अड्डा होते हुए कछार जिला मुख्यालय सिलचर पहुंचेंगे। सोमवार शाम को राष्ट्रपति नमामि बराक महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे फिर पुनः वे राजधानी गुवाहाटी लौट आएंगे जहां वे गौहाटी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
21 नवम्बर को राष्ट्रपति मणिपुर के लिए रवाना होंगे। राजधानी इंफाल में राष्ट्रपति नार्थ ईस्ट डेवलपमेंट समिट को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे मणिपुर के सांगाई उत्सव का भी शुभारंभ करेंगे। 22 नवम्बर को राष्ट्रपति मणिपुर स्थित आईएनए युद्ध स्मारक और संग्रहालय का अवलोकन करने जाएंगे जहां से वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।